एबीवीपी का मनाया गया स्थापना दिवस

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

बछवाड़ा में नारेपुर पंचायत में छात्रों ने एबीवीपी का 78 वां स्थापना दिवस मनाया। नगर अध्यक्ष रमन कुमार ने छात्रों को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित किया और संगठन के उद्देश्यों के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों से अध्ययन को प्राथमिकता देने और विद्यार्थी परिषद से जुड़ने का आग्रह किया।

एबीवीपी का मनाया गया स्थापना दिवस

बछवाड़ा। रानी-एक पंचायत के नारेपुर में गुरुवार को छात्रों ने एबीवीपी का 78 वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया। मौके पर नगर अध्यक्ष रमन कुमार ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों और विद्यार्थी परिषद के राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होंने छात्रों से पढ़ाई को प्राथमिकता देने और संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद ज्ञान, शील, एकता और धैर्य के साथ राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। आशुतोष कुमार, राहुल कुमार, रोहित कुमार, मुकुंद कुमार, शिवम कुमार आदि ने विचार रखे। मंच संचालन शशि कुमार ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsएबीवीपी का मनाया गया स्थापना दिवस