अंग्रेजी में संवाद के लिए विद्यार्थियों ने लिया संकल्प
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रयागराज में सेंट कोलंबस स्कूल की सलोरी शाखा में विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा के प्रयोग में सुधार के लिए एक विशेष इंग्लिश स्पीकिंग प्लेज दिलाई गई। विद्यार्थियों ने विद्यालय और घर पर अंग्रेजी बोलने का संकल्प लिया। शिक्षिका कस्तूरी ने शपथ दिलाई, और प्रधानाचार्या गीता चौहान ने पुरस्कार दिए।
अंग्रेजी में संवाद के लिए विद्यार्थियों ने लिया संकल्प
प्रयागराज। सेंट कोलंबस स्कूल की सलोरी शाखा में विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा के नियमित एवं प्रभावी प्रयोग के लिए शुक्रवार को विशेष इंग्लिश स्पीकिंग प्लेज दिलाई गई। विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे विद्यालय में ही नहीं, बल्कि घर पर मित्रों के साथ तथा अपने शिक्षकों से वार्तालाप के दौरान भी अधिक से अधिक अंग्रेजी भाषा का प्रयोग करेंगे और निरंतर अपने अंग्रेजी भाषा कौशल को बेहतर बनाएंगे। शिक्षिका कस्तूरी ने शपथ दिलाई और प्रधानाचार्या गीता चौहान ने विद्यार्थियों को बैज पहनाकर संकल्प को प्रोत्साहित किया। समन्वयिका अलीशा पंडित, मोना आदि उपस्थित रहीं।


