अररिया: जेएनवी में बच्चों को मिली स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की जानकारी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

अररिया के जवाहर नवोदय विद्यालय में नवागत बच्चों को इको क्लब फार मिशन लाइफ कार्यक्रम के अंतर्गत स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के तरीके बताये गए। बच्चों को हाथ धोने, दांतों की सफाई और खेलकूद के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। प्राचार्य मनोज कुमार सिंह ने स्वस्थ जीवन के लिए अपील की।

अररिया: जेएनवी में बच्चों को मिली स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की जानकारी

अररिया से रोशन कुमार की रिपोर्ट अररिया, एक संवाददाता। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अररिया में नवागत बच्चों को इको क्लब फार मिशन लाइफ के अंतर्गत स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के तौर तरीकों की जानकारी दी गयी। उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया गया। ईको क्लब फार मिशन लाइफ कार्यक्रम के संयोजक कला शिक्षक राजेश कुमार के साथ मीना कुमारी विद्यालय परिचारिका ने छात्र छात्राओं को खाना खाने से पहले और बाद में हाथ को अच्छी तरह धोने की जानकारी भी दी। कहा गया कि शौचालय के बाद हाथों को अच्छी तरह हैंडवाश से सफाई करें। हाथों की सफाई के साथ साथ नाखून भी समय समय पर काटें, अन्यथा हाथों और अंगुलियों के माध्यम से कीटाणु रोगाणु हमें बीमार कर सकते हैं।

कला शिक्षक राजेश कुमार ने दांतों की सफाई और मसूड़ों का मसाज करना स्वस्थ जीवनशैली का मूलमंत्र बताया। कहा कि यदि ऐसा करेंगे तो इससे लम्बे समय तक दांत स्वस्थ रहेंगे और दिल मजबूत बनेगा। दांत स्वस्थ तो जीवन मस्त। शारीरिक शिक्षिका ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए अनुशासन और खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डाला। जीवन में खेल-कूद शारिरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक बताया। बच्चों के बीच हैंडवाश और साबुन भी वितरित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार सिंह ने बच्चों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। ईको क्लब फार मिशन लाइफ जागरूकता कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक आरके चौधरी, गोविन्द कुमार,विवेक रंजन ,भी देवनाथ, रीया, मीना कुमारी, राजेश कुमार आदि ने अपनी सहभागिता दिखाई।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।