छात्रों ने समझी नैनोमीटर मेमोरी डिजाइन की तकनीक

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

ग्राफिक एरा में चिप डिजाइन, सेमीकंडक्टर तकनीक और करियर की संभावनाओं पर संवाद आरएम नोएडा डिजाइन सेंटर के टेक्निकल डायरेक्टर डा. अंकुर गोयल और स्टाफ डिज

छात्रों ने समझी नैनोमीटर मेमोरी डिजाइन की तकनीक

देहरादून। प्रमुख संवाददाता ग्राफिक एरा डीम्ड विश्वविद्यालय के छात्रों को सेमी कंडक्टर और चिप डिजाइन के क्षेत्र में हो रहे तकनीकी बदलावों से अवगत कराया गया। शुक्रवार को आयोजित विशेष तकनीकी सत्र में विशेषज्ञों ने नैनोमीटर तकनीक, मेमोरी डिजाइन और इस क्षेत्र में उपलब्ध करियर के अवसरों पर जानकारी दी। इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित 'नैनोमीटर तकनीक में मेमोरी डिजाइन' विषय पर सत्र में एआरएम नोएडा डिजाइन सेंटर के टेक्निकल डायरेक्टर डा. अंकुर गोयल और स्टाफ डिजाइन इंजीनियर अभिषेक कुमार ने विद्यार्थियों से संवाद किया।डा. अंकुर गोयल ने नैनोमीटर स्तर पर एसआरएएम तकनीक के विकास और मेमोरी डिजाइन की चुनौतियों के बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि चिप का आकार छोटा होने के साथ ऊर्जा खपत और लीकेज करंट जैसी समस्याएं भी बढ़ रही हैं। इन चुनौतियों का समाधान करते हुए बेहतर गति और कम बिजली खपत वाली चिप विकसित करने के लिए आधुनिक डिजाइन तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। अभिषेक कुमार ने छात्रों को वीएलएसआइ डिजाइन, सेमी कंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग, एम्बेडेड सिस्टम, पीसीबी डिजाइन और हार्डवेयर इंजीनियरिंग में करियर के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को नई तकनीकों से अपडेट रहने और नवाचार की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया। सत्र के दौरान छात्रों ने विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर सवाल भी पूछे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रो-वाइस चांसलर डा. संतोष एस. सर्राफ, एआइ एवं इमर्जिंग टेक्नोलाजी के महानिदेशक डा. अमित आर.भट्ट, विभागाध्यक्ष डा. अभय शर्मा, डा. विनय कुमार, डा. चांदनी तिवारी, डा. विकास राठी, डा. मृदुल गुप्ता, डा. कौशल कुमार सहित शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsछात्रों ने समझी नैनोमीटर मेमोरी डिजाइन की तकनीक