दारुल उलूम रशीदिया जूनियर हाई स्कूल में छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने ली शपथ

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

हरिद्वार/ ज्वालापुर स्थित दारुल उलूम रशीदिया जूनियर हाई स्कूल में सैकड़ों छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने हिमालय बचाओ शपथ ली। इस दौरान विद्यालय के संचाल

दारुल उलूम रशीदिया जूनियर हाई स्कूल में छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने ली शपथ

हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित दारुल उलूम रशीदिया जूनियर हाई स्कूल में सैकड़ों छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने हिमालय बचाओ शपथ ली। इस दौरान विद्यालय के संचालक मौलाना मौ. आरिफ ने कहा कि हिमालय की रक्षा सभी मिलजुलकर करेंगे। नदियों से जीवन प्राप्त होता है। पेड़ पौधे ऑक्सीजन देते हैं जिसके कारण पृथ्वी पर जीवन संभव है। हिमालय की स्वच्छता, रक्षा के लिए सभी को आगे आना होगा। शिक्षक साजिद हसन ने कहा कि हिमालय देश का गौरव है इसकी रक्षा के लिए सरकार के साथ साथ सभी नागरिकों को भी आगे आना होगा। जब तक हिमालय सुरक्षित है देश सुरक्षित है। जब भी हिमालय का नाम लिया जाएगा तब भारत का भी नाम लिया जाएगा।

प्रकृति की प्रत्येक खूबसूरत वस्तु को बचाना चाहिए। इस अवसर पर शौकीन अली, कैफ साहेब, लुकमान साहेब, सलमान साहेब, असद साहेब, इनाम साहेब, शोएब साहेब, इस्लाम साहेब, आजम साहब आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदारुल उलूम रशीदिया जूनियर हाई स्कूल में छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने ली शपथ