हरिद्वार के महर्षि विद्या मंदिर में बच्चों ने ली हिमालय बचाओ शपथ
हिन्दुस्तान, देहरादून
हरिद्वार में महर्षि विद्या मंदिर के 1100 बच्चों और 35 शिक्षकों ने हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ ली। प्रधानाचार्य राजीव त्यागी ने कहा कि हिमालय, नदी और पर्यावरण को जीवनदाता मानते हुए उन्हें बचाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में कई अन्य शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों भी भाग लिया।
हरिद्वार के महर्षि विद्या मंदिर में बच्चों ने ली हिमालय बचाओ शपथ
हरिद्वार। जगजीतपुर क्षेत्र स्थित महर्षि विद्या मंदिर के 1100 बच्चों सहित 35 शिक्षकों ने हिन्दुस्तान के हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ ली। गुरुवार को विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य राजीव त्यागी ने कहा कि हिमालय, नदी, पर्यावरण जीवनदाता हैं इन्हें बचाए जाने की आवश्यकता है। हमें ऐसा कोई काम नहीं करना है जिससे हिमालय को किसी भी तहत का नुकसान पहुंचता हो। इस अवसर पर जया ज्योति, अर्चना जैन, भावना चौहान, ईशा प्रधान, खुशी शर्मा, नीतू पांडे, ज्योति हर्बल आदि उपस्थित रहे।


