छात्रसंघ चुनाव में 18 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन
हिन्दुस्तान, बागेश्वर
बागेश्वर के पंडित बद्रीदत्त पांडे परिसर में छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। गुरुवार को नामांकन पूरी हुई, जिसमें कुल 18 उम्मीदवारों ने भाग लिया। मुख्य टक्कर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और एनएसयूआई के बीच मानी जा रही है। अध्यक्ष पद पर अभाविप के उमेश शाही और एनएसयूआई के राहुल कुमार ने नामांकन दाखिल किया।
छात्रसंघ चुनाव में 18 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन
देवेंद्र, बागेश्वर। पंडित बद्रीदत्त पांडे परिसर बागेश्वर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विभिन्न पदों के लिए गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। छात्रसंघ के अलग-अलग पदों पर कुल 18 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया, जिसके बाद कैंपस परिसर में चुनावी माहौल गरमा गया है। छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और एनएसयूआई के बीच मुख्य टक्कर मानी जा रही है। अध्यक्ष पद के लिए अभाविप की ओर से उमेश शाही और एनएसयूआई की ओर से राहुल कुमार ने नामांकन दाखिल किया है।


