आपसू ने विधायक का किया स्वागत

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

अखिल पलामू छात्र संघ (आपसू) ने विधायक आलोक चौरसिया को नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विद्यार्थियों की आवाज उठाने को लेकर सम्मानित किया। विधायक ने राज्यपाल को पत्र लिखकर कुलपति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सदस्यों ने उच्च शिक्षा में पारदर्शिता की आवश्यकता की बात की।

आपसू ने विधायक का किया स्वागत

आपसू ने विधायक का किया स्वागत मेदिनीनगर। अखिल पलामू छात्र संघ (आपसू) ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू) में कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के मुद्दे पर विद्यार्थियों की आवाज उठाने को लेकर डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया को सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट किया। आपसू सदस्यों ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में पारदर्शिता, जवाबदेही और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा जरूरी है। विधायक ने एनपीयू के कथित भ्रष्टाचार को लेकर राज्यपाल को पत्र भेजकर कुलपति प्रो. डॉ. दिनेश कुमार सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मौके पर राहुल कुमार दुबे, कमलेश कुमार पांडेय, जिलाध्यक्ष राजीव रंजन, जिला उपाध्यक्ष कुणाल किशोर, राज नेहा चौबे, प्रिया प्रजापति, सानिया अग्रवाल आदि उपस्थित थे।फोटो-3-

डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया को सम्मानित करते छात्र संगठन आपसू के प्रतिनिधि मंडल।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआपसू ने विधायक का किया स्वागत