एबीवीपी ने इंटर्नशिप की व्यवस्था पर जताई चिंता

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की। उन्होंने शैक्षणिक क्षेत्रों में सुधार के लिए नौ सूत्री मांगपत्र सौंपा, जिसमें इंटर्नशिप की व्यवस्था, नामांकन और परीक्षा संबंधी समस्याओं का समाधान, और बिहार विश्वविद्यालय में सेमिनार हॉल के निर्माण की मांग शामिल है।

एबीवीपी ने इंटर्नशिप की व्यवस्था पर जताई चिंता

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर शैक्षणिक एवं छात्रहित के मुद्दों पर नौ सूत्री मांगपत्र सौंपा।प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सह मंत्री राहुल मिश्रा, प्रांत सचिवालय सचिव सुशील सिंह, राज्य विश्वविद्यालय सह-संयोजक संजना वत्स एवं महानगर विस्तारक रोहन कन्हाई झा शामिल रहे। प्रमुख मांगों पर चर्चा करते हुए इंटर्नशिप की व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि समर्थ पोर्टल की प्रक्रिया सराहनीय है, लेकिन नामांकन एवं परीक्षा से संबंधित समस्याओं का निराकरण विश्वविद्यालय स्तर पर ही त्वरित रूप से सुनिश्चित किया जाना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने बिहार विश्वविद्यालय में न्यूनतम 1000 विद्यार्थियों की क्षमता वाले सेमिनार हॉल के निर्माण की मांग की।

रिक्त पदों पर शिक्षक, लाइब्रेरियन सहित अन्य कर्मचारियों की शीघ्र नियुक्ति की जाए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएबीवीपी ने इंटर्नशिप की व्यवस्था पर जताई चिंता