अभाविप ने स्थापना दिवस पर चलाया वृक्षारोपण अभियान
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर शामली में वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस अभियान में कार्यकर्ताओं ने पौधों की देखभाल करने के संकल्प के साथ विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बताई।

शामली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर सोमवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। परिषद के स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट आयाम के अंतर्गत आयोजित इस अभियान में कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के दौरान परिषद कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों थाना आदर्श मंडी परिसर, इंडस्ट्री एरिया पर पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक लोगों से वृक्ष लगाने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
प्रांत सोशल मीडिया संयोजक वैभव ऐरन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। कार्यक्रम में जिला एसएफडी संयोजक वंश बाबरा मानिक, दिव्यांश बंसल, वंश वर्मा, वंश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर पौधारोपण किया और हरित वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


