निबंध प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम
हिन्दुस्तान, वाराणसी
वाराणसी में दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से सीए स्टूडेंट टैलेंट सर्च के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुस्कान यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि उज्ज्वल सिंह और ज्योति सिंह क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

वाराणसी। दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की वाराणसी शाखा की ओर से शनिवार को पांडेयपुर में सीए स्टूडेंट टैलेंट सर्च के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुस्कान यादव प्रथम, उज्ज्वल सिंह द्वितीय तथा ज्योति सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता खिलाडि़यों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। जज की भूमिका में सीए चंद्र प्रकाश पांडेय, सीए इरशाद अहमद, सीए शान अनवर रहे। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा, शाखा उपाध्यक्ष सीए विकास द्विवेदी, शाखा सचिव सीए रंजीत पांडेय आदि मौजूद थे।

