विद्यार्थी सहयोग शिविर का आज होगा शुभारंभ

हिन्दुस्तान, दरभंगा
Follow us on Google News
share

बिहार में विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं के समाधान हेतु सहयोग शिविर का आयोजन 25 अगस्त से शुरू होगा। हर महीने के चतुर्थ मंगलवार को शिविर आयोजित होंगे। विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं दर्ज कराने और सुझाव देने का अवसर मिलेगा। संबंधित संस्थानों में सुविधाओं के साथ कियोस्क होंगे।

विद्यार्थी सहयोग शिविर का आज होगा शुभारंभ

राजीव रंजन झा,दरभंगा। पंचायतों एवं नगर निकायों में संचालित होने वाले सहयोग शिविर के तर्ज पर अब विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं के समाधान एवं शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। सात निश्चय थ्री के अंतर्गत सबका सम्मान, जीवन आसान के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए इसका आयोजन 25 अगस्त से प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को किया जाएगा। चतुर्थ मंगलवार को अवकाश होने की स्थिति में शिविर अगले कार्य दिवस पर आयोजित होगा। विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन सभी सरकारी शैक्षणिक संस्थानों एवं संबंधित छात्रावासों में किया जाएगा। इसमें विश्वविद्यालय, अंगीभूत कॉलेज, अभियंत्रण एवं चिकित्सा महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक, आईटीआई, पारा मेडिकल संस्थान, नर्सिंग स्कूल, सिमुलतला आवासीय विद्यालय सहित विभिन्न कल्याण विभागों द्वारा संचालित छात्रावास एवं विशेष विद्यालय शामिल हैं。

विद्यार्थी सहयोग पोर्टल

संबंधित संस्थानों के वास्तविक छात्र विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर निबंधन कर अपनी शैक्षणिक समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में सुधार एवं विकास के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दे सकेंगे। शिकायतों में समय पर कक्षाओं का संचालन नहीं होना, शिक्षकों/प्राध्यापकों की अनुपस्थिति, परीक्षा एवं परीक्षाफल में विलंब, अनाधिकृत शुल्क की वसूली, कक्षाओं में बिजली एवं बैठने की व्यवस्था, प्रयोगशाला, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, कोचिंग तथा अन्य शैक्षणिक एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित समस्याएं शामिल हो सकती हैं।

शिविर का संचालन

शिविर के दिन संबंधित संस्थान में कंप्यूटर, प्रिंटर एवं इंटरनेट सुविधा से युक्त कियोस्क स्थापित किया जाएगा। इसके संचालन के लिए संबंधित विभाग की ओर से स्थानीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। बड़े हॉल अथवा उपयुक्त स्थल पर शिविर आयोजित कर बैनर एवं पोस्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को इसकी जानकारी दी जाएगी।

प्रशासनिक व्यवस्थाएं

जिला एवं पुलिस प्रशासन के स्तर से प्रत्येक शिविर में एक प्रशासनिक एवं एक पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। आवश्यकता के अनुसार संवेदनशील शिविरों में पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी संपूर्ण जिले में आयोजित शिविरों का निरीक्षण एवं प्रबोधन सुनिश्चित करेंगे तथा शिविर के दिन संध्या में समेकित प्रतिवेदन प्रशासी विभाग को उपलब्ध कराएंगे। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा भी शिविरों का भ्रमण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री तक शिकायत पहुँचाना

विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर निस्तारित शिकायत से असंतुष्ट विद्यार्थी अपनी शिकायत की सुनवाई मुख्यमंत्री के स्तर पर प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार को आयोजित राज्य स्तरीय सहयोग शिविर में करा सकेंगे। विद्यार्थी सहयोग पोर्टल से संबंधित जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं आईटी प्रबंधक अपने जिले में मास्टर ट्रेनर के रूप में कार्य करेंगे। प्रशासी विभाग द्वारा विभागीय स्तर पर नोडल पदाधिकारी भी नामित किया गया है।

उद्देश्य

जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनके सुझावों को शिक्षा व्यवस्था के निरंतर सुधार का आधार बनाना है, ताकि राज्य के प्रतिभाशाली एवं मेहनती विद्यार्थी समृद्ध बिहार एवं विकसित भारत के निर्माण में प्रभावी भागीदारी निभा सकें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦विद्यार्थी सहयोग शिविर कब आयोजित किया जाएगा?−
विद्यार्थी सहयोग शिविर प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को आयोजित किया जाएगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविद्यार्थी सहयोग शिविर का आज होगा शुभारंभ