किशनगंज: विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, किशनगंज में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता डॉ विजय कुमार सिंह ने की। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना था। मुख्य अतिथि ने सहयोग पोर्टल के महत्व पर चर्चा की, जबकि छात्रों ने राज्य सरकार की पहल का स्वागत किया।

किशनगंज: विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया

पोठिया से गोपाल चौधरी की रिपोर्ट पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबारी, किशनगंज में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन डॉ विजय कुमार सिंह, जिला पशुपालन पदाधिकारी किशनगंज की अध्यक्षता में किया गयाI विद्यार्थियों के शैक्षणिक समस्याओं एवं सुझावों को आमंत्रित करने एवं उनका समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए इस शिविर का आयोजन किया गयाI मुख्य अतिथि ने विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के महत्व एवं प्रक्रिया की विस्तार से चर्चा कीI इस शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को सहयोग पोर्टल के बारे में जागरूकता प्रदान किया गयाI महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ चंद्रहास ने विद्यार्थियों के समस्याओं के समाधान हेतु विद्यार्थी सहयोग शिविर के माध्यम से अपनी समस्याओं को रखने की अपील कीI छात्र-छात्राओं ने विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान हेतु राज्य सरकार की इस पहल का स्वागत किया शिविर के संयोजक डॉ धीरेंद्र कुमार ने शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों, अतिथियों एवं अन्य सदस्यों का आभार व्यक्त कियाI कार्यक्रम के आयोजन में डॉ विनोद, डॉ वीरेंद्र, डॉ राजेश एवं डॉ राजीव कुमार, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने सक्रिय योगदान दियाI

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकिशनगंज: विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया