Purnia News: डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास में विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। सुमरित उच्च विद्यालय स्थित डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास में मंगलवार को

Purnia News: डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास में विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित

Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। सुमरित उच्च विद्यालय स्थित डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी समीर सुमन एवं छात्रावास के प्रिंसिपल मौजूद रहे। शिविर में पांच छात्रों ने छात्रावास में इनवर्टर-बैटरी की समस्या, बिजली पंखों की गति बढ़ाने समेत अन्य समस्याओं को लेकर आवेदन दिया। अधिकारियों ने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया। इस दौरान अधिकारियों ने छात्रों को करियर मार्गदर्शन भी दिया। मैट्रिक के बाद विषय चयन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और स्किल डेवलपमेंट को लेकर जानकारी दी गई। छात्रों को पढ़ाई के साथ खेलकूद और क्विज प्रतियोगिताओं में भी भाग लेने की सलाह दी गई।

बताया गया कि सरकार के निर्देश पर प्रत्येक माह के अंतिम मंगलवार को सभी सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया जाना है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsपूर्णियाPurnia News: डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास में विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित