सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया ज्ञापन

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पीलीभीत के राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक छात्रा की हत्या के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नाराजगी जताई। छात्राओं की सुरक्षा की कमी और पैरामेडिकल छात्राओं के लिए सुरक्षित हॉस्टल की व्यवस्था न होने की समस्या उठाई गई। प्राचार्य ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया।

सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया ज्ञापन

पीलीभीत। राजकीय मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत हुए घटनाक्रम को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नाराजगी जताई। छात्रा की हत्या होने के बाद अव्यवस्थाओं की बात कही। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था न होने और पैरामेडिकल छात्राओं के लिए सुरक्षित छात्रावास (हॉस्टल) की कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने समेत बिंदुओं को उठाया। एबीबीवी ने समस्याओं के निराकरण और व्यवस्थाओं को बनाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया : प्राचार्यमेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डा.संगीता अनेजा ने बताया कि आंतरिक समिति और विशाखा समितियों की बैठक भी नियमित होती है। घटना दुखद है। मेडिकल कॉलेज परिवार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।

मामले में उच्चाधिकारियों को भी घटनाक्रम के बिंदुओं से अवगत करा दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।