झारखंड पुलिस की बर्बरता के विरोध में एबीवीपी ने फूंका मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

बरेली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने झारखंड पुलिस द्वारा विद्यार्थियों पर की गई कथित बर्बरता के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान झारखंड सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की गई और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया। कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन का समर्थन करते हुए पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

झारखंड पुलिस की बर्बरता के विरोध में एबीवीपी ने फूंका मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला
झारखंड पुलिस की बर्बरता के विरोध में एबीवीपी ने फूंका मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला

‎बरेली। झारखंड में पेपर लीक के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर झारखंड पुलिस द्वारा की गई कथित बर्बरता के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बरेली महानगर द्वारा चौकी चौराहा, बरेली पर प्रदर्शन कर झारखंड सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया। ‎

प्रदर्शन का नेतृत्व

प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर सहमंत्री आयुष शर्मा ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री विकास गोला उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए विद्यार्थियों की आवाज को दबाने के प्रयास का विरोध किया और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा की। विभाग संगठन मंत्री विकास गोला ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर किया जा रहा शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है। विद्यार्थियों की आवाज सुनने के बजाय पुलिस बल का प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को पेपर लीक जैसे गंभीर विषयों पर जवाबदेही तय करते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान महानगर सहमंत्री हर्षवर्धन, कुणाल मिश्रा, आयुष शर्मा महानगर संगठन मंत्री अरुण सूर्यवंशी, महानगर सोशल मीडिया संयोजक सत्यम गुर्जर, मीडिया संयोजक हर्षित चौधरी, अंश गंगवार, कार्तिक, लक्की शर्मा, पुष्पेंद्र कठेरिया, आदर्श, अजय कश्यप, साहिल यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किस मुद्दे पर प्रदर्शन किया?−
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने झारखंड में पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsझारखंड पुलिस की बर्बरता के विरोध में एबीवीपी ने फूंका मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला