छात्र समन्वय समिति ने 3 अगस्त को छात्र जन आक्रोश महारैली का किया ऐलान

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

दुमका में संथाल एकेडमी में छात्रों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जेपीएससी की सीटों में खरीद-फरोख्त, जेएसएससी परीक्षा में अनियमितता, और आदिवासी छात्रों के साथ अन्याय जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। समस्याओं को हल करने के लिए 3 अगस्त को शांतिपूर्ण छात्र जन आक्रोश महार rally का आयोजन किया जाएगा।

छात्र समन्वय समिति ने 3 अगस्त को छात्र जन आक्रोश महारैली का किया ऐलान

दुमका, प्रतिनिधि। संथाल एकेडमी में छात्र समन्वय समिति की छात्रों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्तमान में छात्रों से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जेपीएससी की सीटों में खरीद-फरोख्त, जेएसएससी फील्ड वर्कर परीक्षा के संथाली प्रश्नपत्र-2 में हुई अनियमितता, महाविद्यालयों में यूजी नामांकन सीटों में भारी कटौती तथा आदिवासी, मूलवासी और झारखंडी छात्रों के साथ हो रहे अन्याय जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।इन सभी मुद्दों के समाधान और सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए समिति ने आंदोलन की रूपरेखा तय की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 3 अगस्त को संथाल एकेडमी, दुमका से समाहरणालय, दुमका तक शांतिपूर्ण छात्र जन आक्रोश महारैली निकाली जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsछात्र समन्वय समिति ने 3 अगस्त को छात्र जन आक्रोश महारैली का किया ऐलान