मुंगेर विश्वविद्यालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ एबीवीपी का पैदल मार्च, कुलपति को सौंपा मांगपत्र

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

जमालपुर कॉलेज इकाई के नेतृत्व में छात्रों ने गुरुवार को मुंगेर विश्वविद्यालय में कई समस्याओं के विरोध में पैदल मार्च किया। छात्रों ने कुलपति को 11 सूत्री मांगपत्र सौंपा, जिसमें परीक्षा व्यवस्था में सुधार, पारदर्शिता और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई।

मुंगेर विश्वविद्यालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ एबीवीपी का पैदल मार्च, कुलपति को सौंपा मांगपत्र

जमालपुर, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जमालपुर कॉलेज इकाई के नेतृत्व में गुरुवार को मुंगेर विश्वविद्यालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के विरोध में छात्रों ने जोरदार पैदल मार्च निकाला। मार्च जमालपुर कॉलेज परिसर से शुरू होकर विश्वविद्यालय पहुंचा, जहां छात्रों ने कुलपति को 11 सूत्री मांगपत्र सौंपते हुए छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर अविलंब कार्रवाई की मांग की। पैदल मार्च का नेतृत्व जमालपुर कॉलेज अध्यक्ष राज चौधरी ने किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परीक्षा व्यवस्था में सुधार, पारदर्शिता और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे। मौके पर प्रदेश मीडिया संयोजक सत्यम निराला ने कहा कि विश्वविद्यालय में लागू ओएमआर आधारित परीक्षा प्रणाली छात्रों के हित में नहीं है।

समस्याएँ और समाधान

इसे तत्काल समाप्त कर पारंपरिक एवं पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू की जाए। साथ ही ओएमआर और पारंपरिक परीक्षा पर होने वाले कुल खर्च का सार्वजनिक विवरण जारी करने की भी मांग की गई। वहीं निजी एजेंसी के पेमेंट गेटवे के माध्यम से परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त 800 से 1000 रुपये तक वसूले जाने का विरोध किया। परिषद ने इस अतिरिक्त शुल्क पर रोक लगाने तथा सरकारी बैंक के पेमेंट गेटवे से शुल्क लेने की मांग उठाई। इसके अलावा इंटर्नशिप नियमावली में बार-बार बदलाव पर भी नाराजगी जताते हुए सभी नियमों को स्पष्ट करने, जांच समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करने और लंबित शैक्षणिक सत्रों को नियमित करने की मांग की।

छात्रों की आवाज

वहीं विश्वविद्यालय के लिए स्थायी भूमि अधिग्रहण, परीक्षा विभाग में कथित अनियमितताओं पर रोक, समय पर डिग्री व प्रमाण-पत्र वितरण तथा सभी कॉलेजों में पेयजल, शौचालय, पुस्तकालय, प्रयोगशाला और पर्याप्त कक्षाओं की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को लेकर आवाज बुलंद की। मौके पर अनुराग पासवान, आदित्य मंडल, नीतीश कुमार, बिट्टू कुमार, मोहित चौधरी, लकी कुमार, कंचन कुमारी, स्तुति कुमारी, रिया, मुस्कान कुमारी, पम्मी कुमारी, राखी कुमारी, नाजिया परवीन, महक, बबली, डिंपल, चम्पा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

छात्रों ने मुंगेर विश्वविद्यालय में किस बात का विरोध किया?
छात्रों ने मुंगेर विश्वविद्यालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के विरोध में मार्च किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।