छात्रों ने निकाला आक्रोश मार्च

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

तेघड़ा में छात्रों ने उच्च शिक्षा में गिरावट और नीट प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ प्रदर्शन किया। एआईएसएफ के बैनर तले छात्रों ने आक्रोश मार्च निकाला और सरकार पर शैक्षणिक व्यवस्था कमजोर करने का आरोप लगाया। छात्रों ने एकजुट होकर आंदोलन करने का फैसला किया और अपने भविष्य को सुधारने की मांग की।

छात्रों ने निकाला आक्रोश मार्च

तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नामांकन में बढ़ती जटिलताओं, लगातार गिरती शिक्षा एवं नीट प्रश्नपत्र लीक की घटना को लेकर अब तक धर्मेंद्र प्रधान द्वारा इस्तीफा नहीं दिए जाने के विरोध में छात्रों द्वारा सोमवार को आक्रोश मार्च निकाला गया। छात्र संगठन एआईएसएफ के बैनर तले छात्र नारेबाजी करते हुए तेघड़ा बाजार पहुंचे। वहां नुक्कड़ सभा में मो. हसमत बाला जी ने कहा कि सरकार द्वारा जान-बूझकर देश की शैक्षणिक व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है। एक तरफ भारत को विश्वगुरु बनाने का सपनपा दिखाया जा रहा है दूसरी ओर प्रश्नपत्र लीक कर व उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नामांकन में जटिलताएं बढ़ाकर छात्रों के भविष्य को अंधकारमय बनाया जा रहा है।

इससे पूर्व छात्रों की बैठक में छात्रों के लिए आन्दोलन करने पर सहमति बनी। आक्रोश मार्च में अंचल सचिव प्रिंस कुमार, अंचल अध्यक्ष मो. सिराज, विवेक पाठक, मो. अरमान, राहुल कुमार, संजीव कुमार, राजू कुमार, कन्हैया कुमार, अब्दुल रहमान, अब्दुल वाहिद, रोशन कुमार, अक्षय कुमार, सिंटू कुमार, साहेब, मो. सईद, प्रिंस कुमार, कुर्बान, जितेंद्र कुमार आदि शामिल हुए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।