स्वरचित कविता पाठ में शालिनी प्रथम, रिया द्वितीय और प्राची-ऋतिक तृतीय
हिन्दुस्तान, रुडकी
रुड़की, संवाददाता। बीएसएम (पीजी) कॉलेज रुड़की में हिंदी सप्ताह समारोह के तहत आयोजित स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता में शालिनी सहगल ने प्रथम, रिया चौधर
स्वरचित कविता पाठ में शालिनी प्रथम, रिया द्वितीय और प्राची-ऋतिक तृतीय
रुड़की, संवाददाता। बीएसएम पीजी कॉलेज में हिन्दी सप्ताह समारोह के तहत आयोजित स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता में शालिनी सहगल ने प्रथम, रिया चौधरी ने द्वितीय तथा प्राची वर्षवाल और ऋतिक ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने हिन्दी भाषा के महत्व और उसकी उपयोगिता को अपनी स्वरचित कविताओं के माध्यम से प्रस्तुत किया। उन्होंने हिन्दी भाषा, संस्कृति और समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। निर्णायक मंडल ने कविता की मौलिकता, भाव और प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। प्राचार्य डॉ. ममता जोशी ने विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई दी।


