Moradabad News: छात्र संसद शपथ ग्रहण समारोह में छात्र-छात्राओं ने ली शपथ
Moradabad News: लक्ष्मण सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र संसद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। पवन कोली और प्रधानाचार्य रामवीर सिंह ने दीप प्रज्वलन किया। नवनियुक्त सदस्यों को शपथ दिलाई गई। पवन कोली ने नेतृत्व और अनुशासन का महत्व बताया। कार्यक्रम का समापन वन्दे मातरम से हुआ।

Moradabad News: लक्ष्मण सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र संसद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। इस समारोह का शुभारंभ पवन कोली जिला प्रचार प्रमुख, भारतीय किसान संघ, प्रधानाचार्य रामवीर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। पवन कोली ने नवनियुक्त प्रधानमंत्री, उपप्रधानमंत्री, सेनापति, उपसेनापति एवं मंत्रिमंडल के सभी सम्मानित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। भैया-बहनों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छात्र संसद का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व की क्षमता, अनुशासन और उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी निर्वाचित प्रतिनिधि विद्यालय की आंतरिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रामवीर सिंह,छात्र संसद प्रमुख विवेक कुमार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन से ही सेवा और नेतृत्व का भाव जागृत होना भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम का समापन वन्दे मातरम के साथ हुआ।


