सेंट जेवियर्स में छात्र संसद में राष्ट्र निर्माण पर हुई चर्चा
सेंट जेवियर्स स्कूल में छात्र संसद का आयोजन हुआ, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों और नेतृत्व क्षमता विकसित करना था। मुख्य अतिथि विकास त्रिपाठी ने छात्रों को प्रौद्योगिकी के सही उपयोग पर सलाह दी। छात्राओं ने जातिवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ तथा पर्यावरण संरक्षण पर विचार व्यक्त किए।

बिसवां, संवाददाता। सेंट जेवियर्स स्कूल में छात्र संसद का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों और नेतृत्व क्षमता विकसित करना रहा। विद्यार्थियों ने शिक्षा, पर्यावरण, स्वरोजगार और नवाचार को राष्ट्र विकास की कुंजी बताया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री विकास त्रिपाठी ने छात्रों को आधुनिक टेक्नोलॉजी के सही उपयोग की सलाह दी। विद्यालय के प्रबंधक मोहित जायसवाल के निर्देशन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रधानाचार्य प्रखर शुक्ल ने कहा कि आज का युवा केवल कल का नागरिक नहीं, बल्कि आज का परिवर्तनकर्ता है। छात्रा संघमित्रा ने कहा कि विविधता में एकता देश की ताकत है, वहीं छात्रा अवनी ने जातिवाद और भ्रष्टाचार जैसी कुरीतियों को खत्म करने पर जोर दिया।
छात्रा इशिका ने पर्यावरण संरक्षण पर विचार रखे। इस दौरान कोऑर्डिनेटर शाश्वत पाण्डेय सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।


