छात्र को नोटिस जारी करने वाले अधिकारी को निलंबित किया गया- सॉलिसिटर जनरल

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत सरकार के सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के छात्र के खिलाफ नोटिस जारी करने वाले अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। छात्र ने नोटिस को चुनौती दी थी जो विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आरोपित करता था।

छात्र को नोटिस जारी करने वाले अधिकारी को निलंबित किया गया- सॉलिसिटर जनरल

नई दिल्ली। विशेष संवाददाता भारत सरकार के सॉलिसिटर जनरल ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में बताया कि ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के छात्र के खिलाफ नोटिस जारी करने वाले अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। ग्रेटर नोएडा के कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने 4 सितंबर को जीबीयू के एक छात्र को पेपर लीक के मुद्दे पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आह्वान पर जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने और इसमें शामिल होने के लिए कथित तौर पर अभियान चलाने के आरोप में नोटिस जारी कर 5 लाख रुपये का बांड भरने को कहा था। साथ ही, दो जमानती भी जमा करने को कहा था। हालांकि बाद में नोटिस को वापस ले लिया गया था。

नोटिस जारी करने वाले अधिकारी का निलंबन

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और वी. मोहना की पीठ के समक्ष सॉलिसिटर जनरल मेहता ने कहा छात्र के खिलाफ नोटिस जारी करने वाले अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने पीठ के समक्ष यह बयान तब दिया जीबीयू के छात्र अक्षत त्रिपाठी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता पीवी दिनेश ने मामले की जल्द सुनवाई का आग्रह किया। उन्होंने छात्र की ओर से नोटिस को चुनौती देने के लिए याचिका दाखिल किए जाने की जानकारी देते हुए पीठ से इस पर सुनवाई का आग्रह किया। वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश ने याचिका पर सुनवाई करने का आग्रह करते हुए शीर्ष अदालत से कहा ‘अधिकारियों तक एक कड़ा संदेश जाना चाहिए।’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नोटिस में कहा गया था कि वह (याचिकाकर्ता) छात्रों के बीच ‘सरकार-विरोधी गुमराह करने वाली बातें’ कर रहे थे और उनसे एक बांड भरने के लिए कहा गया था।

सुप्रीम कोर्ट की गंभीरता

इस पर सीजेआई ने कहा कि ‘जब बुधवार को उनके सामने इस मामले का उल्लेख किया गया था, तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया था और राज्य से जवाब मांगा था।’ इसके बाद सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने ‘नोटिस जारी करने वाले अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।

छात्र की याचिका

छात्र की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि नोटिस में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 126 का हवाला दिया गया था, जो कार्यकारी मजिस्ट्रेट को शांति बनाए रखने के लिए जमानत मांगने की इजाजत देती है, जब ऐसी जानकारी हो कि कोई व्यक्ति शांति भंग कर सकता है या सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ सकता है। इसमें धारा 135 का भी हवाला दिया गया, जो ऐसी जानकारी की सच्चाई की जांच का प्रावधान करती है। नोटिस में छह महीने के लिए ₹5 लाख के पर्सनल बांड और उतनी ही राशि की दो जमानतों का प्रस्ताव दिया गया था।

संविधान का उल्लंघन

छात्र ने शीर्ष अदालत में याचिका दाखिल कर कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा जारी नोटिस को चुनौती देते हुए कहा है कि यह कार्रवाई संविधान के अनुच्छेद 14, 19 और 21 के तहत उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है और छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी रद्द करने के सुप्रीम कोर्ट के 1 सितंबर के आदेश के खिलाफ है। याचिका में यह भी कहा गया है कि नोटिस में जिस प्रस्तावित धरने का जिक्र है, वह उन्हीं विरोध प्रदर्शनों से जुड़ा है जिन पर सुप्रीम कोर्ट ने अपने 1 सितंबर के आदेश में विचार किया था।

सामान्य प्रश्न

✦ग्रेटर नोएडा के छात्र के खिलाफ नोटिस जारी करने वाले अधिकारी का क्या हुआ?−
उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsछात्र को नोटिस जारी करने वाले अधिकारी को निलंबित किया गया- सॉलिसिटर जनरल