छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा चलाएगा सदस्यता अभियान
हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर के टीएनबी कॉलेज में छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बैठक हुई, जिसमें सदस्यों ने सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार और छात्रहित के मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों और आंदोलनों की रूपरेखा तय की गई। इस अवसर पर कई कॉलेजों के अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष भी मौजूद थे।

भागलपुर, वरीय संवाददाता छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा की संगठनात्मक बैठक सोमवार को टीएनबी कॉलेज में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्यम मिश्रा ने की। बैठक में आगामी दिनों में सदस्यता अभियान, कॉलेज एवं विवि स्तर पर संगठन विस्तार, विद्यार्थी समस्याओं के संग्रहण तथा विभिन्न छात्रहित के मुद्दों को लेकर कार्यक्रम व अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं आंदोलन की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर विवि कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश झा, एसएम कॉलेज अध्यक्ष निधि प्रकाश, मारवाड़ी कॉलेज अध्यक्ष ह्रषिकेश प्रकाश, टीएनबी कॉलेज महासचिव रमन राठौड़, सबौर कॉलेज अध्यक्ष शुभम कुमार, आर्यन झा, मनमीत मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।


