शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन : कांग्रेस
तमाड़ इंटर महाविद्यालय सलगाडीह, तमाड़ से “छात्रों की गूंज” अभियान का शुभारंभ तमाड़ प्रतिनिधि। भारतीय युवा कांग्रेस आई वाई सी एवं भारतीय राष्ट्रीय छात्

तमाड़, प्रतिनिधि। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत आंदोलन जारी रहेगा। यह बात युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव विनीत सिंह ने तमाड़ में अभियान की शुरुआत के दौरान कही।
अभियान की शुरुआत
भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत तमाड़ इंटर महाविद्यालय, सलगाडीह से की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विनीत सिंह ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है। लगातार हो रहे पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता, बढ़ती बेरोजगारी और महंगी शिक्षा से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
छात्रों की आवाज़
उन्होंने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ अभियान छात्रों की आवाज को उठाने का माध्यम है। जब तक पेपर लीक पर प्रभावी कानून लागू नहीं होता, भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी नहीं बनती और छात्रों से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
अभियान का विस्तार
उन्होंने बताया कि अभियान को आने वाले दिनों में तमाड़ के प्लस टू विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक छात्र इससे जुड़ सकें। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और सभी प्रतियोगी परीक्षाओं व सरकारी भर्तियों का वार्षिक कैलेंडर जारी करने समेत अन्य मांगों की जानकारी दी गई। मौके पर तमाड़ प्रखंड युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष रौशन कामती मौजूद थे।


