पांच दिवसीय स्टूडेंट इंडक्शन कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में सोमवार से नवागत छात्राओं के लिए पांच दिवसीय स्टूडेंट इंडक्शन कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसमें छात्राओं को महाविद्यालय के अनुशासन, पाठ्यक्रम, इंटर्नशिप, और विषयों की उपयोगिता की जानकारी दी गई। प्राचार्या ने छात्राओं को अध्ययन के लिए प्रेरित किया और उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।

साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में सोमवार से नवागत छात्राओं के लिए पांच दिवसीय स्टूडेंट इंडक्शन कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में छात्राओं को महाविद्यालय के अनुशासन, पाठ्यक्रम, इंटर्नशिप, पुरस्कार योजनाओं तथा विभिन्न विषयों की उपयोगिता से अवगत कराया गया। अनुशासन समिति की संयोजिका प्रो. रुचि गुप्ता ने महाविद्यालय के नियमों की जानकारी दी। संगीत विभाग की प्रभारी के रूप में उन्होंने गायन, तबला, सितार और कोरियोग्राफी की शिक्षिकाओं का परिचय कराते हुए संगीत के महत्व पर प्रकाश डाला। अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. अनामिका कौशिवा ने विषय के साथ सुमंगला योजना की जानकारी दी, जबकि राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. प्रीति पाठक और समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. कनकलता सिंह ने अपने-अपने विषयों की प्रासंगिकता और व्यापकता बताई।
डॉ. अलका जायसवाल ने इंटर्नशिप के महत्व पर छात्राओं का मार्गदर्शन किया तथा पुरस्कार वितरण समिति की संयोजिका प्रो. ज्योति शर्मा ने महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर पर मिलने वाले पुरस्कारों की जानकारी देकर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। अंत में प्राचार्या प्रो. अनुपमा मेहरोत्रा ने छात्राओं को लगन से अध्ययन करने के लिए प्रेरित करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।


