नीट पेपर लीक होने से परीक्षा प्रणाली से छात्रों का उठा भरोसा
चंदौली। संवाददाता नीट पेपर लीक होने से परीक्षा प्रणाली से छात्रों का उठ गया है भरोसानीट पेपर लीक होने से परीक्षा प्रणाली से छात्रों का उठ गया है भरोसा

चंदौली, संवाददाता। शिक्षा में भ्रष्टाचार, पेपर लीक सहित अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को धरना स्थल पर आरवाइए और आइसा से जुड़े छात्र एवं नौजवानों ने भूखहड़ताल किया। भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य उमानाथ चौहान ने चारों नौजवानों को माला पहनाकर एक दिवसीय उपवास पर बैठाया। इस दौरन केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम को सौंपा। इस अवसर पर इंकलाबी नौजवान सभा के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद ने कहा पूरे देश में शिक्षा का हाल बदहाल होता जा रहा है। नीट पेपर लीक होने के बाद परीक्षा प्रणाली से भी छात्रों का भरोसा उठ गया है।
नीट परीक्षा में पेपर लीक के मामले ने पूरे देश के छात्र-नौजवानों को झकझोरा है। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर, यूपीएसआई, लेखपाल भर्ती में अपारदर्शिता और भ्रष्टाचार के मामले ने परेशान कर दिया है। इसके जिम्मेदार केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना ही होगा। इस मौके पर ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन आइसा लखनऊ विश्वविद्यालय की पूर्व संयोजक क्रांति पासवान, भाकपा(माले) जिला सचिव कामरेड अनिल पासवान, अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संगठन (एपवा) की जिला उपाध्यक्ष कामरेड श्यामदेई, नौजवान नेता अमित कुमार माले के वरिष्ठ नेता रमेश राय बैठे रहे।


