पैट रिजल्ट के विरोध में छात्र का अनशन शुरू

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में बीआरएबीयू के भूगोल विभाग के छात्र अविनाश कुमार ने पैट रिजल्ट का विरोध करते हुए अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया। छात्रों ने मेधा सूची को निरस्त कर नए साक्षात्कार की मांग की। इस दौरान अन्य छात्र नेता भी उपस्थित थे और चंदन यादव पर दर्ज झूठी एफआईआर वापस लेने की मांग की गई।

पैट रिजल्ट के विरोध में छात्र का अनशन शुरू

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में पैट रिजल्ट के विरोध में भूगोल विभाग के छात्र अविनाश कुमार ने गुरुवार से विवि में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया। इस मौके पर छात्र नेता चंदन यादव, गोल्डेन सिंह और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष बसंत कुमार भी मौजूद थे।अविनाश ने कहा कि डीन की अनुपस्थिति में सामाजिक विज्ञान संकाय के भूगोल और इतिहास में करवाए गए साक्षात्कार के आधार पर जारी मेधा सूची को निरस्त कर पुनः साक्षात्कार करवाया जाय। चंदन यादव पर किए गए झूठे एफआईआर को वापस लिया जाय। अनशनकारी छात्र अविनाश के साथ इतिहास विषय के सत्र 2021-23 के गोल्ड मेडलिस्ट अभिषेक कुमार भी उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि इतिहास विषय में भी साक्षात्कार डीन की अनुपस्थिति में करवाया गया है। मौके पर आदित्य कुमार करण, चंदन पासवान, तैयब खान, रामबाबू, समीर झा, शुभम, सुबोध यादव, चंदन आजाद, दीपक ठाकुर, आदर्श, पृथ्वी आदि मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें