परीक्षा हॉल में मोबाइल से रील बना रही छात्रा को किया गया निष्कासित

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

लीड युवा पेज :::::::की दी गई है सख्त हिदायत गत दिनों एसके महिला कॉलेज से चार फर्जी परीक्षार्थी को पकड़कर किया गया था परीक्षा केंद्र से बाहर फोटो नंबर: छह, एमआरजेडी कॉलेज में परीक्षा में शामिल होने...

परीक्षा हॉल में मोबाइल से रील बना रही छात्रा को किया गया निष्कासित

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अंतर्गत आयोजित स्नातक सेमेस्टर-दो की परीक्षा के दौरान शुक्रवार को एमआरजेडी कॉलेज विष्णुपुर से अनुशासनहीनता एवं कदाचार के आरोप में एक छात्रा को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया। कॉलेज में परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा भवन में मोबाइल फोन का अनाधिकृत रूप से उपयोग कर रील बनाया जा रहा था।

अनुशासनहीनता के मामले

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार ने कहा कि ​सभी छात्र-छात्राओं को पुनः सख्त हिदायत दी गई है कि वे परीक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करें। भविष्य में किसी भी छात्र-छात्रा को इस प्रकार की अनुचित गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी इसी प्रकार की कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

फर्जी परीक्षार्थियों का मामला

गौरतलब है कि गति दिनों श्रीकृष्ण महिला विद्यालय परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय जांच के दौरान चार फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ लिया गया और उन्हें परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया गया। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र का मिलान किया जा रहा था। इसी दौरान जांच टीम को चार अभ्यर्थियों की पहचान पर संदेह हुआ। गहन जांच करने पर पता चला कि वे वास्तविक परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे थे। मामले की पुष्टि होते ही केंद्र पर मौजूद पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में चारों फर्जी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से रोक दिया गया और उन्हें बाहर कर दिया गया। समय रहते कार्रवाई होने से वे परीक्षा कक्ष तक नहीं पहुंच सके।

परीक्षा के आयोजन का विवरण

आठ केंद्रों पर चल रही है द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की ओर से सीबीसीएस सत्र 2025-29 के बीए, बीएससी एवं बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा आठ जुलाई से शुरू है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली की परीक्षा दिन के 10 बजे से 1 बजे तक जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा दिन के 2 बजे से 5 बजे तक निर्धारित है। बेगूसराय जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। जीडी कॉलेज में एसके महिला कॉलेज बेगूसराय, एसबीएसएस कॉलेज बेगूसराय में एमआरजेडी कॉलेज विष्णुपुर, आरबीएस कॉलेज तेयाय में आरसीएसएस कॉलेज बीहट, एपीएसएम कॉलेज बरौनी में आरबीएस कॉलेज तेयाय, आरसीएस कॉलेज मंझौल में एसबीएसएस कॉलेज बेगूसराय, एसके महिला कॉलेज बेगूसराय में आरसीएस कॉलेज मंझौल व एमआरजेडी कॉलेज विष्णुपुर में जीडी कॉलेज बेगूसराय का परीक्षा केंद्र बनााया गया है।

रिपोर्टर:प्रवीण कुमार

सामान्य प्रश्न

किस कॉलेज से छात्रा को निष्कासित किया गया?
छात्रा को एमआरजेडी कॉलेज विष्णुपुर से निष्कासित किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।