छात्रों से प्रतियोगी परीक्षाओं और कौशल विकास को लेकर की गई चर्चा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, देहरादूनरुद्रप्रयाग में राजकीय इंटर कॉलेज रामाश्रम में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं से संवाद किया गया। इस अवसर पर छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं और कौशल विकास की जानकारी दी गई, साथ ही विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन किया ताकि वे अपने भविष्य के लिए सही दिशा चुन सकें।

रुद्रप्रयाग। सेवा, सुशासन एवं समर्पण के अंतर्गत जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा कार्यक्रम के तहत राजकीय इंटर कॉलेज रामाश्रम में छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित किया गया। इस संवाद में छात्र-छात्राओं को आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास और पठन-पाठन की विविध गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों द्वारा उनका वृत्तिक मार्गदर्शन भी किया गया ताकि वे अपने भविष्य के लिए सही दिशा चुन सकें।


