भाजपा के शासनकाल में बिहार की शिक्षा व्यवस्था बदहाल

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

भाजपा के शासनकाल में बिहार की शिक्षा व्यवस्था बदहालभाजपा के शासनकाल में बिहार की शिक्षा व्यवस्था बदहाल

भाजपा के शासनकाल में बिहार की शिक्षा व्यवस्था बदहाल

शिक्षण संस्थानों के निजीकरण, फीस वृद्धि और आउटसोर्सिंग को दिया जा रहा बढ़ावा शिक्षा को सांप्रदायिक विचारधारा के अनुरूप ढालने की कोशिशों का छात्र विरोध करेंगे जहानाबाद, नगर संवाददाता शहर के एक गेस्ट हाउस में गुरुवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन और इनौस द्वारा बिहार की बदहाल शिक्षा व्यवस्था, लगातार हो रहे पेपर लीक, बेरोज़गारी, शिक्षा के बाजारीकरण और विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर बढ़ते हमलों के खिलाफ छात्र-युवा कन्वेंशन का आयोजन किया गया। इस कन्वेंशन में माले के जोन प्रभारी कुमार परवेज, माले की राज्य कमिटी के सदस्य रविंद्र यादव, इनौस के राज्य उपाध्यक्ष तारिक अनवर, बुद्धिजीवी अच्युतानंदन, जिला संयोजक डॉ. धनंजय, आइसा के जिला संयोजक नीतीश कुमार, विजय बिन्द, राहुल पंडित, प्रमोद, शंकर कुमार, प्रिंस कुमार आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन डॉ धनंजय कुमार द्वारा किया गया।

बिहार की शिक्षा व्यवस्था

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में बिहार की शिक्षा व्यवस्था लगातार बदहाल हुई है। सरकारी शिक्षण संस्थानों को मजबूत करने के बजाय निजीकरण, फीस वृद्धि और आउटसोर्सिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है, जबकि युवाओं के सामने रोजगार का संकट लगातार गहराता जा रहा है।

छात्रों की सामूहिक आवाज़

ईनौस राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत कुशवाहा ने बिहार के स्कूलों और शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते भगवाकरण पर चिंता जताते हुए कहा कि शिक्षा को वैज्ञानिक, लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष बनाने के बजाय उसे सांप्रदायिक विचारधारा के अनुरूप ढालने की कोशिशों का छात्र-युवा विरोध करेंगे। आगे कहा कि पिछले 9 वर्षों में 6 बड़े पेपर लीक, लगभग 500 अधिकारियों की गिरफ्तारी और बाद में जमानत, तथा 50 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के परीक्षा और पुनर्परीक्षा के चक्र में फंसने ने पूरी परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ यह खिलवाड़ अब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

छात्र युवा संसद का आयोजन

बिहार के हर प्रमुख जिले और विश्वविद्यालय तक पहुंचेगा तथा छात्र-युवा संसद और छात्र सम्मेलनों के माध्यम से शिक्षा, परीक्षा और रोजगार के सवाल पर युवाओं की सामूहिक आवाज़ को संगठित किया जा रहा है। इसी के तहत 29 अगस्त को गया में विशाल छात्र युवा संसद का आयोजन किया जा रहा है। बिहार के छात्र-युवाओं से इस अभियान में बड़ी संख्या में शामिल होने और शिक्षा बचाने, परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने तथा सम्मानजनक रोजगार के अधिकार की लड़ाई को आगे बढ़ाने की अपील की गई। 13 अगस्त जेहाना- 01 फोटो कैप्सन- शहर के एक गेस्ट हाउस में गुरुवार को इनौस के द्वारा आयोजित छात्र-युवा कन्वेंशन में शामिल लोग

प्रमुख प्रश्न और उत्तर

✦छात्र-युवा कन्वेंशन कब आयोजित किया गया?−
छात्र-युवा कन्वेंशन गुरुवार को आयोजित किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभाजपा के शासनकाल में बिहार की शिक्षा व्यवस्था बदहाल