छात्र से मारपीट, व्हाट्सएप ग्रुप से हटाने पर वारदात
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
सुल्तानपुर में व्हाट्सएप ग्रुप से हटाने के विवाद में एक छात्र प्रमोद दुबे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों ने उसे रोककर गाली-गलौज की और पीटा। प्रमोद ने घटना को सीसीटीवी में कैद करने की बात की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

व्हाट्सएप ग्रुप से हटाने के विवाद में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुल्तानपुर के गोपनाथपुर निवासी प्रमोद दुबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 सितंबर को सुबह करीब पौने 11 बजे क्लास खत्म होने के बाद वह कमरे पर जाने के लिए निकला था। आरोप है कि स्कोडा शोरूम के सामने पहले से मौजूद शुभम तिवारी, अंकुर सिंह और पांच-छह अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया। व्हाट्सएप ग्रुप से हटाने की बात पूछते हुए आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा।
किसी तरह वह कोचिंग के अंदर पहुंचा तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने का दावा किया है।


