ज्ञानस्थली के खिलाड़ी का राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन
कस्बें के ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल के कक्षा 12 के छात्र अर्पित का चयन ग्वालियर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य ने बताया कि अर्पित की सफलता अनुशासन, अभ्यास और मेहनत का परिणाम है। विद्यालय management ने अर्पित को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कस्बें के ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल के कक्षा 12 के छात्र अर्पित का राष्ट्रीय स्तर पर ग्वालियर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। प्रधानाचार्य दीपक कुमार धीमान ने बताया कि अर्पित का चयन अमेच्योर गेम्स एंड स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा आयोजित सेकंड नेशनल चौंपियनशिप-2026 के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने छात्र अर्पित को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानचार्य ने बताया कि अर्पित की सफलता उसके अनुशासन, निरंतर अभ्यास और कठिन परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि ग्वालियर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अर्पित न केवल विद्यालय, बल्कि जनपद मुजफ्फरनगर और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेगा।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को निखारने से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का मौका मिलता है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं और समस्त स्टाफ मौजूद रहा, सभी ने अर्पित को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।


