अर्जुन यादव का प्रदेश स्तर के लिए कुश्ती प्रतियोगिता में चयन

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Follow us on Google News
share

संतकबीरनगर में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में किसान इंटर कॉलेज के छात्र अर्जुन यादव ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। उनका चयन प्रदेश स्तर पर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रमुख शिक्षकों ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। अर्जुन ने पहले भी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था।

अर्जुन यादव का प्रदेश स्तर के लिए कुश्ती प्रतियोगिता में चयन

उस्का बाजार। संतकबीरनगर में आयोजित जनपदीय/मंडलीय माध्यमिक विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में किसान इंटर कॉलेज उस्का बाजार के छात्र अर्जुन यादव को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है। इनका चयन प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह जानकारी प्रधानाचार्य संजय कुमार गुप्त ने दी। शिक्षक डॉसतेंद्र मिश्र और राम दरस यादव ने बताया कि इस उपलब्धि के बाद छात्र अर्जुन का कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर जाने के लिए मार्ग प्रशस्त हो गया है। यह छात्र पिछले दिनों सिद्धार्थनगर में हुए जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल हासिल किया था। अशोक यादव, मनोज शर्मा, सुनील पाण्डेय, कैलाश चंद पाठक, कृष्ण कुमार पाठक, राजेश यादव, सर्वेश उपाध्याय, अविनाश, राम पूजन वर्मा, अनिल चौबे आदि ने खुशी जताते हुए बधाई दी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअर्जुन यादव का प्रदेश स्तर के लिए कुश्ती प्रतियोगिता में चयन