रैनेसा स्कूल की छात्रा का बास्केटबॉल लीग के लिए चयन

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

रैनेसा स्कूल की छात्रा का बास्केटबॉल लीग के लिए चयनरैनेसा स्कूल की छात्रा का बास्केटबॉल लीग के लिए चयनरैनेसा स्कूल की छात्रा का बास्केटबॉल लीग के लिए

रैनेसा स्कूल की छात्रा का बास्केटबॉल लीग के लिए चयन

नगर के रैनेसा स्कूल की छात्रा आराध्या तेवतिया का चयन उत्तर प्रदेश महिला बास्केटबॉल लीग सीजन प्रथम के लिए हुआ है। प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में आराध्या रानी लक्ष्मीबाई फाइटर्स टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में यह लीग 30 सितंबर से तीन अक्टूबर तक अनूपशहर के परदादा-परदादी स्कूल में आयोजित की जाएगी। प्रधानाचार्य अशोक माथुर ने बताया कि शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को भी अहम जिम्मेदारियां मिली हैं। शिक्षिका शालू को ट्रिपल टैक शक्ति टीम का सहायक कोच तथा ऋषभ बत्रा को लीग मैचों के संचालन हेतु आधिकारिक रूप में नियुक्त किया है। मुख्य प्रशासक डा. अभिराग शर्मा, वरिष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा, शिवम मोहन शर्मा, प्रशासक वरुण कौशिक व उप प्रधानाचार्य कुलदीप सिंघल ने सभी को बधाई दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरैनेसा स्कूल की छात्रा का बास्केटबॉल लीग के लिए चयन