Meerut News: मदरसे में मासूम की बेरहमी से पिटाई, कानों के पर्दे फटे

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: मोहल्ला छावनी के मदरसे में पढ़ने वाले मासूम छात्र की शिक्षिका ने बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसके कानों के पर्दे फट गए। गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने मदरसा संचालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Meerut News: मदरसे में मासूम की बेरहमी से पिटाई, कानों के पर्दे फटे

Meerut News: मोहल्ला छावनी स्थित एक मदरसे में पढ़ने वाले मासूम छात्र की संचालक द्वारा पिटाई कर दी गई। आरोप है कि शिक्षक की पिटाई से बच्चे के कानों के पर्दे फट गए। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष ने मदरसा संचालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सिराजुद्दीन पुत्र नसीरुद्दीन ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका पुत्र मोहम्मद शाद मोहल्ले में स्थित एक मदरसे में पढ़ता है। आरोप है कि कुछ दिन पहले शिक्षक ने किसी बात को लेकर बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई।

जांच में उसके कानों के पर्दे फटने की बात सामने आई। जिसके बाद परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने मदरसा संचालक से इसका विरोध किया तो उसने उल्टा उन्हें ही धमका दिया। पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें