कमीशन नहीं मिलने से राशन डीलरों की आर्थिक स्थिति बिगड़ी

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

प्रखंड के सरकारी राशन डीलरों को कमीशन का भुगतान न होने से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन महतो ने बताया कि 2023 से डीलरों का कमीशन पूरी तरह से बकाया है। इस स्थिति के चलते एक डीलर अपनी पत्नी का इलाज नहीं करा पाया और उनकी मृत्यु हो गई। सरकार से कमीशन का जल्द भुगतान करने की मांग की गई है।

कमीशन नहीं मिलने से राशन डीलरों की आर्थिक स्थिति बिगड़ी

राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड के सरकारी राशन डीलरों को कमीशन का भुगतान नहीं होने से उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है। प्रखंड डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन महतो ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023 से अब तक डीलरों के कमीशन का भुगतान नहीं हुआ है। सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए राशि आवंटित की जा चुकी है। मई 2026 में भुगतान का निर्देश भी जारी किया गया था, इसके बावजूद अब तक कमीशन का भुगतान नहीं किया गया है। पवन महतो ने बताया कि कमीशन नहीं मिलने के कारण कई डीलरों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है।

उन्होंने कहा कि प्रखंड के एक डीलर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह अपनी पत्नी का उचित इलाज नहीं करा सके, जिससे उनकी पत्नी का निधन हो गया। उन्होंने सरकार से बकाया कमीशन राशि का जल्द भुगतान करने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकमीशन नहीं मिलने से राशन डीलरों की आर्थिक स्थिति बिगड़ी