विकासनगर में आरटीई की दूसरी लॉटरी नहीं खुलने पर जताई नाराजगी

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

विकासनगर में जन संघर्ष मोर्चा ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों में दूसरी लॉटरी न खुलने पर आपत्ति जताई है। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि गरीब बच्चों और उनके अभिभावकों को स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए चिंता व्यक्त की कि इससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो सकती है।

विकासनगर में आरटीई की दूसरी लॉटरी नहीं खुलने पर जताई नाराजगी
विकासनगर में आरटीई की दूसरी लॉटरी नहीं खुलने पर जताई नाराजगी

विकासनगर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए दूसरी लॉटरी नहीं खुलने को लेकर जन संघर्ष मोर्चा ने सरकार पर निशाना साधा है। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि दूसरी लॉटरी के इंतजार में गरीब बच्चों और उनके अभिभावकों की आंखें पथरा गई हैं, लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। रविवार को अस्पताल रोड स्थित कैंप कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ नेगी ने आरोप लगाया कि सरकार की लचर कार्यप्रणाली के कारण प्रदेशभर के गरीब बच्चों को आरटीई के तहत इस सत्र में मिलने वाला प्रवेश प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि आरटीई के तहत पहली लॉटरी अप्रैल में निकाली गई थी, जबकि दूसरी लॉटरी सामान्य तौर पर जुलाई में खोले जाने की उम्मीद रहती है। अगस्त का पहला सप्ताह बीतने के बाद भी दूसरी लॉटरी नहीं खोली गई है। नेगी ने कहा कि सबसे बड़ी चिंता यह है कि दूसरी लॉटरी को लेकर विभाग की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी तक सामने नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के बच्चे आखिर जाएं तो जाएं कहां। आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश की उम्मीद लगाए बैठे अभिभावक लगातार इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से संबंधित किसी प्रकार की अड़चन है तो शिक्षा मंत्री को मामले में प्रभावी पैरवी करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की उदासीनता के चलते गरीब बच्चों का शैक्षिक सत्र प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविकासनगर में आरटीई की दूसरी लॉटरी नहीं खुलने पर जताई नाराजगी