खेल : मुक्केबाजी : विश्वनाथ, चंद्रिका की अगुआई में मजबूत टीम देगी चुनौती
मुक्केबाजी : विश्वनाथ, चंद्रिका की अगुआई में मजबूत टीम देगी चुनौती नई दिल्ली, एजेंसी।

मुक्केबाजी : विश्वनाथ, चंद्रिका की अगुआई में मजबूत टीम देगी चुनौती नई दिल्ली, एजेंसी। मौजूदा एशियाई चैंपियन विश्वनाथ सुरेश (50 किग्रा) और विश्व मुक्केबाजी फ्यूचर्स कप की स्वर्ण पदक विजेता चंद्रिका भोरेश पुजारी (51 किग्रा) शुक्रवार से जकार्ता में शुरू हो रही अंडर-19 और अंडर-23 एशियाई मुक्केबाजी में भारत की अगुआई करेंगे। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने दोनों आयु वर्गों के लिए मजबूत और संतुलित टीम चुनी है।
पुरुषों के अंडर-23 वर्ग
पुरुषों के अंडर-23 वर्ग में विश्वनाथ (50 किग्रा) के अलावा गंगा (55 किग्रा), सागर जाखड़ (60 किग्रा), वंशज (65 किग्रा), हितेश (70 किग्रा) और नीरज (75 किग्रा), आर्यन मलिक (80 किग्रा), रॉकी चौधरी (85 किग्रा), हेमंत सांगवान (90 किग्रा) और इशान कटारिया (90 किग्रा से अधिक) शामिल हैं।
महिलाओं की अंडर-23 टीम
महिलाओं की अंडर-23 टीम में निधि (48 किग्रा) और तनु (51 किग्रा) करेंगी जबकि निशा (54 किग्रा) और प्राची (57 किग्रा), निकिता चंद (60 किग्रा), काजल (65 किग्रा), शिवानी (70 किग्रा), मुस्कान (75 किग्रा), नैना (80 किग्रा) और प्रियंका (80 किग्रा से अधिक) चुनौती पेश करेंगी।
अंडर-19 वर्ग की टीम
अंडर-19 वर्ग में चंद्रिका लड़कियों की टीम की अगुआई करेंगी जिसमें गुंजन (48 किग्रा), चिरोम जॉयश्री देवी (54 किग्रा) और प्राची (57 किग्रा) जैसी प्रतिभाशाली मुक्केबाज हैं। लड़कों की अंडर-19 टीम में लैरेनलाकपम अंबेडकर मैतेई (50 किग्रा), आदित्य (55 किग्रा) और सिकंदर (60 किग्रा) जैसे खिलाड़ी हैं।


