ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशतमिलनाडु: दूसरे दिन भी ट्रांसपोर्ट यूनियनों की हड़ताल जारी

तमिलनाडु: दूसरे दिन भी ट्रांसपोर्ट यूनियनों की हड़ताल जारी

वेतन संबंधी मुद्दों पर समूचे तमिलनाडु में ट्रांसपोर्ट यूनियन की हड़ताल का शुक्रवार को दूसरा दिन है। हड़ताल की वजह से लोगों को मुश्किल हो रही है, वहीं सरकार स्थिति के समाधान के लिए हर तरह की कोशिश कर...

तमिलनाडु: दूसरे दिन भी ट्रांसपोर्ट यूनियनों की हड़ताल जारी
एजेंसी,चेन्नईFri, 05 Jan 2018 03:46 PM
ऐप पर पढ़ें

वेतन संबंधी मुद्दों पर समूचे तमिलनाडु में ट्रांसपोर्ट यूनियन की हड़ताल का शुक्रवार को दूसरा दिन है। हड़ताल की वजह से लोगों को मुश्किल हो रही है, वहीं सरकार स्थिति के समाधान के लिए हर तरह की कोशिश कर रही है।

हालात पर गौर करने के लिए मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी की अध्यक्षता में मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक हुई। द्रमुक और वामदलों के साथ अभिनेता कमल हासन ने सरकार से ट्रेड यूनियनों के साथ वार्ता कर गतिरोध दूर करने का अनुरोध किया है। हड़ताल के कारण कार्यालय जाने वालों और छात्रों को बहुत दिक्कत हुई।

बहरहाल, ट्रेन यूनियन के नेता वेतन निर्धारण व्यवस्था संबंधी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। सरकार के साथ कल वार्ता में भागीदारी करने वाले सीटू के नेता ए सुंदरराजन ने शुक्रवार को कहा कि तमिलनाडु में 10 प्रतिशत बसों का भी परिचालन नहीं हुआ है। उन्होंने यहां संवाददाताओं को बताया कि, हड़ताल में शुक्रवार को सात यूनियन और जुड़ गई, जिससे उनकी संख्या 17 हो गई है। सरकार से वेतन संबंधी वार्ता नाकाम होने के बाद 10 यूनियनों ने गुरुवार को हड़ताल शुरू करने की घोषणा की थी।

विवाद: हनीप्रीत की मां ने राखी सावंत को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें