एक्सेल इंडिया कंपनी में ठेका मजदूरों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी, अधिकारियों की प्रवेश पर भी रोक
जादूगोड़ा के एक्सेल इंडिया कंपनी में ठेका मजदूरों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी है। मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताते हुए काम को प्रभावित किया है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। पहले की वार्ताओं का कोई सम्मान नहीं किया गया है।

जादूगोड़ा । एक्सेल इंडिया कंपनी में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ठेका मजदूरों की हड़ताल गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण कंपनी का कामकाज प्रभावित है। मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ अपना विरोध जारी रखते हुए अधिकारियों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी है। मजदूरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर प्रबंधन गंभीरता से पहल नहीं करता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। चौथे दिन भी कंपनी परिसर के बाहर मजदूर डटे रहे और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी एकजुटता दिखाई। मजदूरों का आरोप है कि पूर्व में हुई वार्ता और समझौते के बावजूद उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
वहीं, प्रबंधन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने से गतिरोध बढ़ता जा रहा है। हड़ताल के कारण कंपनी का उत्पादन एवं अन्य कार्य प्रभावित होने से लगातार नुकसान की स्थिति बनी हुई है। मजदूरों ने स्पष्ट किया है कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने तक वे आंदोलन वापस नहीं लेंगे।


