हाईवे पर अवैध वाहनों के संचालन से आक्रोश, बस ऑपरेटरों ने किया कागज सरेंडर का ऐलान, पहुंचे एआरटीओ ऑफिस
लखीमपुर में पलिया बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में बस ऑपरेटरों ने हड़ताल की है। वे अवैध वाहनों के संचालन के खिलाफ हैं और एआरटीओ कार्यालय में बसों के कागजात सरेंडर करने का निर्णय लिया। इस हड़ताल से यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
लखीमपुर। स्टेट कैरिज परमिट से सम्बद्ध निजी बसों के रूट पर अवैध रूप से वाहनों के संचालन के विरोध में पलिया बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में कई बस ऑपरेटर यूनियनों ने हड़ताल की है। दूसरे दिन सोमवार को यूनियन के लोग एआरटीओ ऑफिस पहुंचे और वहां बसों के कागज सरेंडर करने का ऐलान कर दिया। हाईवे पर ई-रिक्शा, सीएनजी ऑटो, प्राइवेट नंबर की वैन और डग्गामार वाहनों के संचालन रोकने की मांग की। पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक अवैध रूप से वाहनों का संचालन बंद नहीं होगा आन्दोलन चलता रहेगा। बसों की हड़ताल से सवारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेन्द्र वार्ता को पहुंचे लेकिन एसोसिएशन पदाधिकारी नहीं माने।बस ऑपरेटर एसोसिएशन के पदाधिकारी शहर के पलिया बस अड्डा पर एकत्र हुए। यहां टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। बसों का चक्का जाम होने से सवारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

