मांगों को लेकर सभी बैंकों में किया हड़ताल, कोल्हान में 500 करोड रुपए का कारोबार प्रभावित
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में यूएफबीयू के आह्वान पर बैंक कर्मचारी संगठनों और अधिकारियों ने हड़ताल की। इससे पूरी कोल्हान में करीब 500 करोड़ रुपए का व्यापार प्रभावित हुआ। कर्मचारी संगठन सरकार के खिलाफ दो वर्षों से लंबित मुद्दों को लेकर आंदोलनरत हैं। हड़ताल का व्यापक असर विभिन्न सरकारी और वित्तीय संस्थानों पर भी पड़ा।
मांगों को लेकर सभी बैंकों में किया हड़ताल, कोल्हान में 500 करोड रुपए का कारोबार प्रभावित
जमशेदपुर । यूएफबीयू के आहवान पर आज पूरे कोल्हान में बैंक कर्मचारी संगठन और अधिकारी संगठन हड़ताल पर हैं। आज लौह नगरी जमशेदपुर में भी हड़ताल का व्यापक असर दिखा। एक दिन के हड़ताल से पूरे कोल्हान में करीब 500 करोड रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ।बैंक के नेता कर्मचारी संगठन के सचिव रिंकू रजक, ऑफिसर्स एसोसिएशन के सचिव मनोज कुमार नेकहा कि भारत सरकार और डीएफएस के अड़ियल रवैये के कारण आज बैंक कर्मी अपनी दो वर्षों से (2024 में हुई एमओयू) से लंबित पांच दिवसीय बैंकिग कार्य दिवस और पीएलआई में असामनता को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। आज जबकि एलआईसी, जीआईसी, सेबी, नाबार्ड आरबीआई आईटी सेक्टर, सिडबी, डीएफएस और केंद्र सरकार के बहुत से कार्यालयों में पांच दिवसीय कार्य दिवस है।


