बाल मनोविज्ञान और समाजिक विज्ञान के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को उलझाया

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

जिले में टीईटी परीक्षा के पहले दिन कुल 1211 परीक्षार्थी पाए गए अनुपस्थित बाल मनोविज्ञान और समाजिक विज्ञान के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को उलझायाबाल म

बाल मनोविज्ञान और समाजिक विज्ञान के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को उलझाया

चंदौली, संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा गुरुवार से जिले में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शुरू हुई। इस दौरान बाल मनोविज्ञान और समाजिक विज्ञान के प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को उलझाया। वहीं पर्यावरण अध्ययन के अधिकांश प्रश्न सरल और पाठ्यक्रम आधारित थे। जबकि गणित के प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन रहे। जिले में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा के लिए बने सभी सेंटरों पर बकाएदे सीसीटीवी परीक्षा करायी गई। परीक्षा के दौरान दोनों पालियों में पंजीकृत 10224 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 9013 उपस्थित रहे। वहीं 1211 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा के पहले दिन व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए डीएम चंद्र मोहन गर्ग और एसपी आकाश पटेल ने दो परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी किया।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज से आयोजित होने वाली टीईटी परीक्षा के लिए जिले में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन निर्धारित सभी सेंटरों पर प्रथम पाली सुबह साढ़े 9 से दोपहर 12 बजे तक हुई। इस दौरान पंजीकृत 5112 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 4485 उपस्थित रहे। वहीं 627 परीक्षार्थी अनुपस्थित मिले। इसी तरह द्वितीय पाली दोपहर ढाई बजे से सायं पांच बजे तक परीक्षा हुई। इसमें 5112 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इसके सापेक्ष 4528 परीक्षार्थी उपस्थित और 584 अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। परीक्षा केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार पर गहन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थीयों को कक्ष में प्रवेश दिया गया। केंद्र के भीतर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर आदि प्रतिबंधित रहा। परीक्षा के दौरान डीएम एसपी ने महेन्द्र टेक्निकल इंटर कॉलेज, नगर पालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। इस दौरान परीक्षा कक्षों, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, और सुरक्षा घेरे का बारीकी से जायजा लिया। डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश दिया कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। यदि कोई भी असामाजिक तत्व या सॉल्वर गैंग सक्रिय पाया गया तो उसके खिलाफ सीधे गैंगस्टर एक्ट के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए कहा कि परीक्षार्थियों को सघन चेकिंग और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही केंद्र के भीतर प्रवेश दिया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है। फोटोकॉपी की दुकानों को परीक्षा अवधि तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लाइव वेबकास्टिंग के जरिए पैनी नजर रखी जा रही है। आगामी 3 और 4 जुलाई को भी विभिन्न पालियों में परीक्षा आयोजित है। परीक्षा को पूरी तरह से पारदर्शी, निष्पक्ष और नकल विहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।