छह दिन में ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य, लापरवाही पर तय होगी जिम्मेदारी

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों और शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के लिए शिक्षा परिषद ने सख्ती बढ़ा दी है। सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि अगले छह दिनों के भीतर ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित करें। शिक्षा परिषद का कहना है कि अभी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यालयों की संख्या बेहद कम है।

छह दिन में ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य, लापरवाही पर तय होगी जिम्मेदारी

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों और शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सख्ती बढ़ा दी है। परिषद ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की दैनिक उपस्थिति वेब पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से दर्ज कराना सुनिश्चित करें। परिषद के सचिव भगवती सिंह ने सभी डीआईओएस को पत्र जारी करते हुए सपष्ट निर्देश दिए जाने के बावजूद ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यालयों की संख्या अभी बेहद कम है। इसे आदेशों की अनदेखी और अधिकारियों की ओर से प्रभावी निगरानी न किए जाने का संकेत माना गया है।

सचिव ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि अगले छह दिनों के भीतर शत-प्रतिशत विद्यालयों में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए डीआईओएस को विद्यालय स्तर पर नियमित निगरानी करने और व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू कराने को कहा गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsछह दिन में ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य, लापरवाही पर तय होगी जिम्मेदारी