नीट-यूजी पुनः परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट
बिजनौर। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि नीट परीक्षा के आयोजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा की शुचिता एवं गोपनीयता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं तनावमुक्त माहौल उपलब्ध कराने के लिए कई व्यवस्थाएं की गई हैं।

बिजनौर। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि नीट परीक्षा के आयोजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और परीक्षा की शुचिता एवं गोपनीयता प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नीट-यूजी-2026 की पुनः परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम जसजीत कौर ने कहा कि अभ्यर्थियों को सुरक्षित और तनावमुक्त माहौल उपलब्ध कराया जाए। परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न करने अथवा अनुचित साधनों के प्रयोग का प्रयास करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जोनल, सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है, जो लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे。
परीक्षा व्यवस्थाएं
डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को परीक्षा से पहले सभी व्यवस्थाओं का सत्यापन करने के निर्देश दिए। परीक्षा कक्षों से लेकर कंट्रोल रूम तक सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, लाइव वेबकास्टिंग और रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। अभ्यर्थियों को सघन तलाशी के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा तथा एनटीए की गाइडलाइंस का अक्षरशः पालन कराया जाएगा। भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन, ओआरएस तथा मेडिकल टीम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में उपस्थित अधिकारी
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व देवेंद्र पाल सिंह सहित पुलिस, शिक्षा विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


