अपराधियों पर करें सख्त कार्रवाई: एसपी

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

देवरिया, निज संवाददाता। पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार की रात अपराध संगोष्ठी का आयोजन किया गया। एसपी अभिजीत आर शंकर ने कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्

अपराधियों पर करें सख्त कार्रवाई: एसपी

देवरिया, निज संवाददाता। पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार की रात अपराध संगोष्ठी का आयोजन किया गया। एसपी अभिजीत आर शंकर ने कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करें। गैंगस्टर, गुंडा समेत अन्य कार्रवाईयां करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।एसपी अभिजीत आर शंकर ने कहा कि अपराधों को हर हाल में रोका जाए। इसके साथ ही अपराधियों पर पैनी नजर रखी जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसपी ने जिले की अपराध स्थिति, लंबित जांचों, वांछित और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, रोकथाम की कार्रवाई, महिला एवं बाल अपराध, साइबर अपराध और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि महिला अपराध के मामले में त्वरित कार्रवाई की जाए।

इसमें किसी प्रकार की लापरवाही होने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। थानों पर आने वाले हर फरियादी के साथ अच्छा व्यवहार देने के साथ ही उन्हें न्याय दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि विवेचनाओं में लापरवाही न बरती जाएं। निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ विवेचना पूरी की जाए। वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का भी एसपी ने निर्देश दिया। बैठक में एएसपी आनंद कुमार पांडेय, सुनील कुमार सिंह, सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी, सीओ मनोज कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअपराधियों पर करें सख्त कार्रवाई: एसपी