लखीसराय : पीबीएल में लापरवाही पर सख्ती, 25 जुलाई तक दीक्षा ऐप पर साक्ष्य अपलोड करने का निर्देश

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

लखीसराय जिला शिक्षा विभाग ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को फोटो और वीडियो साक्ष्य जुलाई माह के अंदर अपलोड करने के लिए कहा गया है। समय पर कार्य पूरा न होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

लखीसराय : पीबीएल में लापरवाही पर सख्ती, 25 जुलाई तक दीक्षा ऐप पर साक्ष्य अपलोड करने का निर्देश

लखीसराय से वैदेही शरण की रिपोर्ट कजरा,एक संवाददाता। शैक्षिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत संचालित प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला शिक्षा विभाग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, संकुल संचालकों एवं समन्वयकों, जिला एवं प्रखंड स्तरीय तकनीकी टीम के सदस्यों, मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों तथा विज्ञान एवं गणित विषय के शिक्षकों को जुलाई माह के पीबीएल कार्यक्रम का समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि पीबीएल कार्यक्रम से संबंधित फोटो एवं वीडियो साक्ष्य निर्धारित समय सीमा के भीतर दीक्षा ऐप पर अपलोड करना अनिवार्य है।विभाग

ने स्पष्ट किया है कि राज्य स्तर पर आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में समीक्षा के दौरान अधिकांश विद्यालयों में कार्यक्रम की प्रगति असंतोषजनक पाई गई, जिस पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई है। निर्देश के अनुसार सभी संबंधित विद्यालयों में पीबीएल गतिविधियों का समुचित संचालन करते हुए उससे जुड़े फोटो एवं वीडियो साक्ष्य 25 जुलाई 2026 तक हर हाल में दीक्षा ऐप पर अपलोड करने होंगे। वहीं अंतिम रूप से साक्ष्य अपलोड करने की समय-सीमा 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। विभाग ने यह भी कहा है कि कार्य पूर्ण होने के बाद दीक्षा ऐप से प्राप्त प्रमाणपत्र को संबंधित विद्यालय एवं प्रखंड स्तरीय पीबीएल व्हाट्सएप समूह में साझा करना अनिवार्य होगा। आदेश में चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित अवधि तक कार्य पूरा नहीं किया गया तो संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, संकुल संचालक एवं समन्वयक, तकनीकी टीम सदस्य, प्रधानाध्यापक तथा विज्ञान एवं गणित विषय के शिक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी हितधारकों से निर्देशों को गंभीरता से लेते हुए पीबीएल कार्यक्रम का समयबद्ध, सुनियोजित एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की अपील की है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।