ओवरलोड और नशे में वाहन चलाने वालों से 1.14 लाख का जुर्माना वसूला

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

औरैया, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर चलाए गए विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान ओवरलोडिंग, अधिक

ओवरलोड और नशे में वाहन चलाने वालों से 1.14 लाख का जुर्माना वसूला

औरैया, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर चलाए गए विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान ओवरलोडिंग, अधिक सवारी और नशे में वाहन चलाने के मामलों में कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान एक बस और एक मालवाहक वाहन पर कुल 1.14 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया।

जांच के दौरान कार्रवाई

एआरटीओ एनसी शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान एक मालवाहक वाहन ओवरलोड पाया गया, जिस पर प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए 44 हजार रुपये का ऑनलाइन जुर्माना जमा कराया गया। वहीं वाहन चालक के शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि होने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 37,500 रुपये का ऑनलाइन चालान किया गया। चालक का ड्राइविंग लाइसेंस मध्य प्रदेश से जारी होने के कारण उसके निलंबन अथवा निरस्तीकरण की संस्तुति संबंधित प्राधिकरण को भेजी जाएगी। इसी क्रम में कानपुर से खाटू श्याम जा रही एक निजी बस की भी जांच की गई। जांच में बस में निर्धारित क्षमता से 10 यात्री अधिक बैठे मिले। इस पर परिवहन विभाग ने विभिन्न धाराओं में कार्रवाई करते हुए 33 हजार रुपये का प्रशमन शुल्क लगाया। एआरटीओ ने बताया कि बस चालक के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है तथा उसका ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चालक को नोटिस जारी किया जाएगा।

सख्त कार्रवाई जारी

कोट-

राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर ओवरलोडिंग, अधिक सवारी और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

— एनसी शर्मा, एआरटीओ (प्रशासन/प्रवर्तन), औरैया

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

विशेष प्रवर्तन अभियान का मुख्य उद्देश्य क्या था?
विशेष प्रवर्तन अभियान का मुख्य उद्देश्य ओवरलोडिंग, अधिक सवारी और नशे में वाहन चलाने के मामलों में कड़ी कार्रवाई करना था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।