आयरन फोलिक एसिड गोली सेवन का डाटा 24 घंटे में अपलोड करें, नहीं तो होगी कार्रवाई

हिन्दुस्तान, गोपालगंज
Follow us on Google News
share

जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आयरन फोलिक एसिड गोली सेवन से संबंधित डाटा 24 घंटे के भीतर ई-शिक्षाकोष पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। डाटा अपलोड नहीं करने पर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अधिकांश विद्यालयों ने निर्धारित समय में डाटा दर्ज नहीं किया है।

आयरन फोलिक एसिड गोली सेवन का डाटा 24 घंटे में अपलोड करें, नहीं तो होगी कार्रवाई

आयरन फोलिक एसिड गोली सेवन का डाटा 24 घंटे में अपलोड करें, नहीं तो होगी कार्रवाई ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर 10 प्रतिशत से भी कम प्रविष्टि मिलने पर डीपीओ पीएम पोषण ने जारी किया सख्त निर्देश

खबर का सारांश

पंचदेवरी, एक संवाददाता। जिले के मध्याह्न भोजन से आच्छादित सभी प्रारंभिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रधान शिक्षकों को आयरन फोलिक एसिड गोली सेवन से संबंधित डाटा 24 घंटे के भीतर ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समय में डाटा अपलोड नहीं करने पर संबंधित प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। मध्याह्न भोजन योजना के डेपीओ ने बुधवार को जारी पत्र में बताया कि 14 जुलाई को निदेशालय स्तर पर हुई समीक्षा में पाया गया कि जिले के विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 एवं 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को आयरन फोलिक एसिड गोली सेवन से संबंधित डाटा की ऑनलाइन प्रविष्टि 10 प्रतिशत से भी कम है। इसे अत्यंत असंतोषजनक एवं खेदजनक बताया गया है। पत्र में कहा गया है कि प्रखंड साधन सेवियों द्वारा दूरभाष एवं व्हाट्सएप के माध्यम से बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद अधिकांश विद्यालयों ने अब तक एंड्रॉयड आधारित ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर डाटा दर्ज नहीं किया है। इसे अनुशासनहीनता, कर्तव्यहीनता एवं विभागीय निर्देशों की अवहेलना माना गया है। डीपीओ ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि 24 घंटे के भीतर आईएफए गोली सेवन का शत-प्रतिशत डाटा पोर्टल पर अपलोड करें तथा साक्ष्य सहित अपना स्पष्टीकरण कार्यालय में उपलब्ध कराएं। साथ ही सभी प्रखंड साधन सेवियों एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों से शत-प्रतिशत डाटा प्रविष्टि सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है。

सामान्य प्रश्न

विद्यालयों को डाटा कब अपलोड करना है?
विद्यालयों को आयरन फोलिक एसिड गोली सेवन का डाटा 24 घंटे के भीतर अपलोड करना है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsआयरन फोलिक एसिड गोली सेवन का डाटा 24 घंटे में अपलोड करें, नहीं तो होगी कार्रवाई